सिटी पैलेस- उदयपुर (city palace, Udaipur)
सिटी पैलेस- उदयपुर ◾सिटी पैलेस, उदयपुर भारत के राजस्थान राज्य में बना हुआ एक महल परिसर है। तक़रीबन 400 साल पहले इसका निर्माण किया गया, जिसमे मेवाड़ साम्राज्य के बहुत से शासको ने इसमें अपना योगदान दिया था। ◾सिटी पैलेस पिछोला सरोवर के तट पर बना हुआ है और महल के परिसर में भी बहुत सी छोटी-छोटी इमारतो का निर्माण किया गया है। ◾पिछोला झील के किनारे,उदयपुर में सिटी पैलेस राजस्थान में सबसे बड़ा शाही परिसर माना जाता है। city palace- Udaipur सिटी पैलेस का इतिहास - सिटी पैलेस का निर्माण महाराणा उदय सिंह द्वितीय द्वारा उदयपुर शहर का निर्माण किये जाने के साथ ही किया गया था। इसके निर्माणकार्य में उनके उत्तराधिकारी महाराणा ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।400 साल पहले इस विशाल महल का निर्माण किया गया था। इसी महल मं महाराजा रहते थे और शासन करते थे, इसीलिए इस पैलेस को राजस्थान के इतिहास में सर्वाधिक महत्त्व दिया जाता है।शुरू-शुरू में नागदा में मेवाड़ साम्राज्य का विस्तार किया जा रहा था, जिसकी स्थापना 568 AD में मेवाड़ के पहले महाराणा गुहिल ने की थी। आंठवी शताब्दी में, राज्य