संदेश

राजस्थान लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

मेहरानगढ़ किला - जोधपुर ( Mehrangarh fort , Jodhpur)

चित्र
मेहरानगढ़ किला :- जोधपुर शहर जिसे सूर्यनगरी भी कहा जाता है, इस शहर में ऐसा बहुत कुछ है जिसे आप बार-बार देखना चाहते हैं। लेकिन अगर इस शहर के गौरव की बात करें तो उस किले की सुंदरता के चर्चे देश में ही नहीं विदेश में भी गूंजते हैं। मेहरानगढ़ किले को जोधपुर शहर की शान कहा गया है। इस किले को देखने के लिए साल भर पूरे भारत के साथ-साथ विदेश के लोग आते हैं। यह शानदार किला 120 मीटर की ऊंचाई पर मौजूद है। यह किला जोधपुर शहर के हर कोने से दिख जाता है।                Mehrangarh fort, Jodhpur यह किला लगभग 120 मीटर ऊंची एक पहाड़ी पर बना हुआ है। इस किले के बार में यह भी कहा जाता है कि साल 1965 में भारत और पाकिस्तान के बीच लड़ाई के दौरान सबसे पहले मेहरानगढ़ के किले को टारगेट किया गया था। इस किले की चोटी से पाकिस्तान की सीमा दिखाई देती है। इतिहास :- मेहरानगढ दुर्ग भारत के राजस्थान प्रांत में जोधपुर शहर में स्थित है। पन्द्रहवी शताब्दी का यह विशालकाय किला, पथरीली चट्टान पहाड़ी पर, मैदान से १२५ मीटर ऊँचाई पर स्थित है और आठ द्वारों व अनगिनत बुर्जों से युक्त ...

एक नज़र- राजस्थान

चित्र
राजस्थान   भारत  गणराज्य का  क्षेत्रफल  के आधार पर सबसे बड़ा  राज्य  है। इसके पश्चिम में  पाकिस्तान , दक्षिण-पश्चिम में गुजरात [2] , दक्षिण-पूर्व में  मध्यप्रदेश , उत्तर में  पंजाब (भारत) , उत्तर-पूर्व में  उत्तरप्रदेश  और  हरियाणा  है। राज्य का क्षेत्रफल 3,42,239 वर्ग कि॰मी॰ (132139 वर्ग मील) है। 2011 की गणना के अनुसार राजस्थान की साक्षरता दर 66.11% हैं। जयपुर  राज्य की  राजधानी  है। भौगोलिक विशेषताओं में पश्चिम में  थार  मरुस्थल और  घग्गर  नदी का अंतिम छोर है। विश्व की पुरातन श्रेणियों में प्रमुख अरावली श्रेणी राजस्थान की एक मात्र पर्वत श्रेणी है, जो कि पर्यटन का केन्द्र है,  माउंट आबू  और विश्वविख्यात  दिलवाड़ा मंदिर  सम्मिलित करती है। पूर्वी राजस्थान में दो बाघ अभयारण्य, विश्व प्रसिद्ध रणथम्भौर  एवं  सरिस्का  हैं और  भरतपुर  के समीप  केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान  है, जो सुदूर साइबेरिया से आने वाले सारसों और बड़ी संख्य...